फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl escaped with jewelry by becoming friends on Facebook

फेसबुक पर दोस्त बन आई और गहने लेकर भाग गई

Sun, 04 Apr 2021 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Girl escaped with jewelry by becoming friends on Facebook
फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर एक युवती और उसका कथित भाई दून निवासी युवती के लाखों रुपये के गहने लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गहनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मामले में शिकायत किरन बहुगुणा निवासी सुभाषनगर ने पटेलनगर कोतवाली में की है। किरन के अनुसार फेसबुक के माध्यम से आकांक्षा नाम की युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। इसी बीच उसके भाई प्रिंस से भी जान पहचान हो गई। किरन का कहना है कि वह पार्लर शुरू करना चाहती थी। इसके लिए उसे दो लाख का लोन लेना था। गोल्ड लोन लेने के लिए आकांक्षा उसका भाई प्रिंस और वह एसबीआई मेन ब्रांच पहुंचे। आकांक्षा ने किरन से कहा था कि प्रिंस लोन दिलाने में सहायता करा देगा।
विज्ञापन

इसी बीच आकांक्षा बहाना बनाकर बैंक से चली गई। इसके बाद बैंक कर्मचारी, प्रिंस और किरन सुनार के पास गए, जहां पर गहनों की कीमत 2.90 लाख बताई गई। इसके बाद प्रिंस ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये तो आकांक्षा ही दे देगी। इसलिए उसने लोन लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद कुछ सामान खरीदा। इसी बीच प्रिंस स्कूटी की डिग्गी में रखे गहने लेकर गायब हो गया। किरन ने काफी कोशिश की लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। किरन के अनुसार अब दोनों के मोबाइल नंबर भी नहीं मिल रहे हैं। इस घटना की जानकारी पटेलनगर पुलिस दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed