फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl commit suicide fear of physics

फिजिक्स के पेपर से इतना डरी कि दे दी जान

Wed, 12 Mar 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 12 Mar 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
girl commit suicide fear of physics

हल्द्वानी के बिठौरिया निवासी केवीएम पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


10वीं में 96 प्रतिशत अंक
बताया जा रहा है कि फिजिक्स का पेपर खराब होने से वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई में काफी तेज थी और 10वीं में उसके 96 प्रतिशत अंक आए थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार सुबह बिठौरिया से किसी ने मुखानी पुलिस चौकी घटना के बारे में सूचना दी।

इस बीच परिजन छात्रा को सेंट्रल अस्पताल ले जा चुके थ। वहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां उसकी मौत हो गई।

केवीएम पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा
सूचना पर चौकी इंचार्ज ललित जोशी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार बिठौरिया निवासी सुधा पडियार (16) केवीएम पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन


उसके पिता उमराव सिंह जीआईसी धानाचूली में सहायक अध्यापक हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे पिता और छोटी बहन स्कूल चले गए और मां नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। इसी बीच, सुधा ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मार्च को उसका फिजिक्स का पेपर खराब हो गया था। तभी से वह डिप्रेशन में थी। इसी को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। सुधा की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed