उत्तराखंड: सोते समय फिर कट गई लड़की की चोटी, घटना से दहशत में आए लोग
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक किशोरी की घर में सोते समय अचानक चोटी कट गई। इससे परिवार और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
एसओ ओम प्रकाश का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया है, अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराएंगे। नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी 12 साल की एक बालिका मंगलवार की रात घर में सोई हुई थी।
बुधवार सुबह उसके पिता जानवरों को चारा डाल रहे थे कि उन्हें कटी हुई चोटी वहां मिली। इस पर उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को जगाया। उनका दावा है कि कटी हुई चोटी उनकी छोटी बेटी आयशा की थी।
परिजन बालिका को अपने धर्मस्थल में ले गए। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के सिर में कल से ही दर्द था। बता दें कि अगस्त 2017 में भी केलाखेड़ा क्षेत्र की कई महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आई थीं।