{"_id":"58bae55b4f1c1b9e6483211a","slug":"girl-argument-with-dehradun-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में युवती का हंगामा, मेयर से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में युवती का हंगामा, मेयर से नोकझोंक
ब्यूरो /अमर उजाला,देहरादून
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
टैक्स अनुभाग कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाकर एक युवती ने नगर निगम में हंगामा किया। इस दौरान उसकी महापौर विनोद चमोली से भी तीखी नोकझोंक हुई। बाद में महापौर के कार्रवाई के आश्वासन पर उसका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
शनिवार को गोविंदगढ़ निवासी एक युवती टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम पहुंची। युवती ने टैक्स अनुभाग में कार्यरत महिला क्लर्क पर अभद्रता का आरोप लगा हंगामा काटा।
विज्ञापन
इसके बाद युवती महापौर के पास पहुंची। उसने महापौर विनोद चमोली से महिला क्लर्क की लिखित शिकायत की। जिस पर महापौर ने महिला क्लर्क से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि फरवरी माह में इंद्रापुरम के पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी ने टैक्स अनुभाग में अव्यवस्थाओं को लेकर हंगामा काटा था। लेकिन, इसके बाद भी टैक्स अनुभाग में कार्यरत कर्मचारियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। उधर, महापौर विनोद चमोली ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामला सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।