फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl and boy fell into ditch with scooty in rishikesh

दर्दनाक हादसा: खाई में स्कूटी गिरने से युवक-युवती की मौत, तीन घंटे रेस्क्यू कर निकाले शव 

Sun, 24 Feb 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Feb 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Girl and boy fell into ditch with scooty in rishikesh
ऋषिकेश में हादसे में युवक युवती की मौत

देहरादून रोड पर सात मोड़ के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे स्कूटी सवार एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल रितेश शाह के अनुसार, मृतकों की पहचान 23 वर्षीय शुभम गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता निवासी चंद्रभागा और 20 वर्षीय गीता राजभर पुत्री अमरनाथ निवासी शीशम झाड़ी मुनिकीरेती के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया हैै। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शनिवार की देर शाम साढ़े पांच बजे देहरादून रोड पर सात मोड़ के समीप रानीपोखरी की ओर से आ रही एक स्कूटी यूके14ई-3547 अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


दुुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की तीन टीमों ने गहरी खाई में उतरकर युवक और युवती के शव को बाहर निकाला। शवों को निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान

घटना करीब साढ़े पांच बजे की है। जैसे ही पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली तो कोतवाली व चीता पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई। जबकि दूसरी टीम ढालवाला के रास्ते खाई में उतरी।

शव को बाहर निकालने में पुलिस टीम को तीन घंटे लग गए। अंधेरा होने के कारण पुलिस टॉर्च लेकर खाई में उतरी। जब टॉर्च से काम नहीं चला तो पुलिस को आग जलानी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने खुद की जान जोखिम डालकर अंधेरे में ही रेस्क्यू चलाया।

मृतक युवक और युवती के शव को पुलिस ने निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस टीम का रेस्क्यू अभियान रात करीब साढ़े आठ बजे तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed