फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Abscond with married women after love affair and want to marry each each other

युवती के साथ घर से भागी विवाहिता, पकड़े जाने पर दोनों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 27 Jun 2019 09:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शक्तिफार्म (उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शक्तिफार्म (उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Jun 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Girl Abscond with married women after love affair and want to marry each each other
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के एक गांव में एक युवती विवाहिता के साथ घर से भाग निकली। दरअसल, युवती का उसी गांव की एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चार दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे।

विज्ञापन


महिला के पति की गुमशुदगी की तहरीर के बाद पुलिस ने दोनों को हरियाणा से बरामद किया। युवती को उसके परिजन अपने साथ घर ले गए जबकि विवाहिता को पुलिस ने कोतवाली में महिला पुलिस की सुपुर्दगी में भेज दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को विवाहिता अपने भाई के साथ मायके गई। शनिवार सुबह वह अचानक मायके से गायब हो गई। उसके पति ने शक्तिफार्म पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर देकर पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मेहरा ने एसओजी के माध्यम से दोनों की लोकेशन का पता लगाया। जिसके बाद विवाहिता के मायके वाले दोनों को हरियाणा के चरखी दादरी से पकड़कर गांव ले आए।

वहां दोनों ने आपस में शादी करने की बात कह कर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। वहां भी दोनों ने आपस में शादी कर लेने की बात कहते हुए साथ रहने की जिद करने लगे।

काफी जद्दोजहद के बाद युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए। परंतु विवाहिता के ससुरालियों और परिजनों द्वारा कोई दिलचस्पी नहीं दिखाने पर पुलिस ने महिला को सितारगंज कोतवाली भेज दिया। चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मेहरा ने कहा कि परिजन महिला को अपने सुपुर्दगी में नहीं लेते हैं तो उसे नारी निकेतन भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed