{"_id":"5ad373374f1c1b9d098b4b12","slug":"girl-abscond-from-dehradun-nari-niketan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका निकेतन की दीवार फांदकर मूक-बधिर संवासिनी फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका निकेतन की दीवार फांदकर मूक-बधिर संवासिनी फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Apr 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
nari niketan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी निकेतन से सटी बालिका निकेतन की दीवार फांदकर एक मूक-बधिर संवासिनी फरार हो गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने संवासिनी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
देर रात तक पुलिस की अलग-अलग टीमें संवासिनी की तलाश में जुटी रहीं। रविवार अपराह्न करीब तीन बजे नारी निकेतन में रहने वाली एक मूक-बधिर संवासिनी बालिका निकेतन पहुंची और दीवार फांदकर फरार हो गई। उसने दीवार से सटाकर वहां रखी बाल्टी उल्टी की और उस पर खड़ी होकर दीवार फांद दी।
विज्ञापन
मूक-बधिर संवासिनी के फरार होने की जानकारी मिलते ही अधीक्षिका कंचन आर्य ने तुरंत उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना के कई घंटे बाद भी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
जब मीडिया तक संवासिनी के फरार होने की सूचना पहुंची तब जाकर प्रशासन और पुलिस की टीम नारी निकेतन पहुंची। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद आस-पास के क्षेत्रों में संवासिनी की तलाश की। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट और थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी राजेश शाह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
राजेश शाह ने बताया कि पुलिस टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में संवासिनी की तलाश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि देर रात अधीक्षिका कंचन आर्य की तहरीर पर संवासिनी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। बताया गया कि उक्त संवासिनी दिसंबर 2016 में नारी निकेतन में दाखिल की गई थी।