फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Giant rock falls in Kailash Mansarovar Yatra route, route closed

उत्तराखंडः कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में गिरी विशालकाय चट्टान, यातायात ठप

Sun, 11 Aug 2019 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Aug 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Giant rock falls in Kailash Mansarovar Yatra route, route closed
रविवार को मार्ग खुलने की संभावना - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को धारचूला से आगे दोबाट में विशाल बोल्डर आने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया। सड़क बंद होने से गबला देव मेले की तैयारियों को दांतू गांव जा रहे सैकड़ों लोग फंस गए। कई लोग धारचूला लौट आए। सीमा सड़क संगठन ड्रिलिंग कर बोल्डर को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। रविवार को ही सड़क खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


 पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारचूला से 5 किलोमीटर दूर दोबाट में शनिवार तड़के करीब 5 बजे पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। बोल्डर गिरते समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ी तबाही हो सकती थी। सड़क बंद होने से रांथी, जुम्मा, स्यांकुरी, खेला, खेत, गर्गुवा और पांगला गांव के साथ ही दारमा, चौदास, व्यास घाटी को जाने वाले सैकड़ों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

 

सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को सड़क खोलने के लिए तेजी से प्रयास करने के निर्देश दिए। बीआरओ के कर्मचारी बोल्डर को तोड़ने के लिए ड्रिलिंग कर रहे हैं। दारमा दीलिंग सेवा समिति के महासचिव पूरन ग्वाल, गर्ब्यांग निवासी सतीश गर्ब्याल ने बताया कि दोबाट में मार्ग बंद होने से 18 अगस्त से दांतू में होने वाली गबला देव मेले की तैयारी को जा रहे अधिकतर लोगों को लौटना पड़ा। 

खेला निवासी कमला धामी का कहना था कि राखी की खरीदारी करने के लिए वे लोग सुबह घर से धारचूला के लिए निकले थे। इतना बड़ा बोल्डर गिरा है कि एक-दो दिन में भी मार्ग खुलेगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है। वे लोग जैसे-तैसे धारचूला तो पहुंच गए, लेकिन घर वापसी में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उधर, थल-मुनस्यअरी मार्ग बनिक में मलबा आने से शुक्रवार की रात से बंद था। शनिवार सुबह 11 बजे सड़क में यातायात बहाल हुआ। नाचनी थाना पुलिस ने बनिक में लगातार गिर रहे मलबे को देखते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। 

स्कूल का प्रांगण ध्वस्त, निजी आवास में हो रही पढ़ाई

सात अगस्त की तेज बारिश में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तांथर का प्रांगण पूरी तरह ध्वस्त होने से स्कूल में कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। कक्षाओं का संचालन तांथर गांव के भरत सिंह बोरा के आवास में किया जा रहा है। स्कूल में 15 विद्यार्थी पढ़ते हैं।

 

स्कूल की प्रधानाध्यापक माया फिरमाल ने स्कूल का प्रांगण ध्वस्त होने की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दलीप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन की सुरक्षा करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed