{"_id":"5dd83fb58ebc3e54a926be0a","slug":"ggic-rishikesh-tops-in-science-drama-dehradun-news-drn3268985168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी ऋषिकेश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी ऋषिकेश अव्वल
विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय विज्ञान महोत्सव में छात्रों के मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में शुक्रवार को जनपदीय विज्ञान महोत्सव-2019 का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश ने बाजी मारी।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविशंकर ने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया। महोत्सव में विज्ञान प्रतियोगिताओं के लिए छात्राओं ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य में कृति यादव (वर्णी जैन इंटर कॉलेज देहरादून), सतत कृषि पद्धति में मोहम्मद जैकी (उच्च माध्यमिक विद्यालय झीवरहेड़ी, संसाधन प्रबंधन में समर (आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर) ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि, विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में जीजीआईसी ऋषिकेश, व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में डिंपल तोमर (राजकीय इंटर कॉलेज बैसो गिलानी), टीम प्रोजेक्ट में आस्था व अमिता (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरिपुर) प्रथम रहे।
विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई, संजय मौर्य, सुधीर कांति, अर्जुन पंवार, सरदार दलजीत सिंह, सुनील रतूड़ी, एसपी सेमवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बनीता शाह ने किया।