{"_id":"572131aa4f1c1b4b30a9188c","slug":"get-your-aadhaar-card-before-deadline","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेडलाइन से पहले बनाएं राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेडलाइन से पहले बनाएं राशन कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने खाद्य आपूर्ति विभाग को 15 मई तक राज्य खाद्य योजना के राशन कार्ड को टारगेट पूरा करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने जिला पूर्ति अधिकारी, बीडीओ तथा डीपीआरओ (जिला पंचायत राज्य अधिकारी) के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डेड लाइन तक अधिक से अधिक राशन कार्ड बना लिए जाएं।
विज्ञापन
डेड लाइन तक राशन कार्डों को डिजिटल भी करना है। डीएम ने अधिकारियों को कहा कि जिनके पास आय प्रमाण पत्र नहीं है और वह गरीब हैं तो उनको परेशान ना किया जाए। अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनके राशन कार्ड बनाए जाएं। संभव हो तो उनसे शपथ प्रमाण पत्र लिया जाए। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं के राशन कार्डों तक अभी तक नवीनीकरण नहीं हुआ है वह तत्काल नवीनीकरण करा लें।
विज्ञापन
इसके बाद उपभोक्ताओं को मौका नहीं दिया जाएगा। इसके बाद राशन का आवंटन डिजिटल राशन कार्ड के हिसाब से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य खाद्य योजना के तहत अभी तक सवा लाख राशन कार्ड बन चुके हैं। जिसमें से 38 हजार राशन कार्ड को डिजिटल किया जा चुका है और कार्यालय में अभी करीब 60 हजार फार्म जमा है।
विज्ञापन