{"_id":"603d44c68ebc3ed5153505e9","slug":"get-the-benefit-of-one-time-solution-scheme-to-the-people-city-news-drn3723560102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को दिलाएं एकमुश्त समाधान योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को दिलाएं एकमुश्त समाधान योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीडीए उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने सोमवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों, इंजीनियर और आर्किटेक्ट की बैठक ली। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को योजना में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
रणवीर चौहान ने कहा कि ओटीएस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों की सहूलियत के लिए दूसरी बार ओटीएस लेकर आई है। उन्होंने योजना को लेकर संभावित परेशानियों पर भी चर्चा ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, आर्किटेक्ट बताएं कि क्या किसी खास बिंदु से परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकतम लोग योजना के तहत कवर हों और भवन वैध हों, इसके प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हर मंगलवार को दोपहर 12 से एक बजे तक वह संबंधित लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान योजना की समीक्षा, दिक्कतों को लेकर भी बातचीत की जाएगी।
बैठक में संयुक्त सचिव मीनाक्षी पटवाल, हर गिरी, प्रमोद मेहरा, गोविंद सिंह, नवजोत सिंह सजवाण, गौरव वर्मा, मनीष, गौरव सिंह, सुमित अग्रवाल, विनय सिंह, बृज, डीके सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।