फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Germany Bank will give big loans to Uttarakhand

इस काम के लिए जर्मनी बैंक देगा उत्तराखंड को इतना बड़ा कर्ज, जानने के लिए करें क्लिक

Fri, 08 Dec 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 08 Dec 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
Germany Bank will give big loans to Uttarakhand
money

उत्तराखंड इस काम के लिए जर्मनी बैंक से इतना बड़ा कर्ज लेने जा रहा है। इतने बड़े कर्ज की जरूरत क्या आन पड़ी है, जानने के लिए करें खबर पर क्लिक...

विज्ञापन


जर्मन बैंक केएफडब्लू की टीम ने उत्तराखंड पेयजल निगम की निर्माण एवं अनुरक्षण शाखा (गंगा) के प्रस्तावित सीवरेज प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया है। जर्मन बैंक सीवरेज संबंधी योजना के लिए 120 मीलियन यूरो (लगभग 920 करोड़ रुपये) का ऋण देगा और लगभग 30 मीलियन यूरो राज्य सरकार को देना है।
विज्ञापन


इसको मिलाकर सीवर का पूरा प्रोजेक्ट लगभग 1140 करोड़ का होगा। तीन सदस्यीय जर्मन दल के सदस्यों ने सोमवार राज्य के मुख्य सचिव, पेयजल सचिव के साथ सीवर योजना की डीपीआर पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार, अधिशासी अभियंता अजय कुमार और निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई के परियोजना प्रबंधक आरके जैन के साथ जगजीतपुर स्थित सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी), मायापुर, सराय ज्वालापुर व लाल मंदिर क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर के कई स्थानों पर सीवर मेनहोल के ढक्कन खुलवाकर लाइन और नाला टेपिंग सिस्टम को देखा है।

जर्मन बैंक केएफडब्लू 13 प्रतिशत ब्याज पर देगा ऋण

Germany Bank will give big loans to Uttarakhand
money

परियोजना प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि जर्मन बैंक केएफडब्लू के डेलीगेशन में पासकल, गेरहाल्ड नोल के साथ एक महिला डेलीगेट थी। स्थलीय निरीक्षण के बाद उन्होंने निर्माण एवं अनुरक्षण शाखा के कार्यालय में सीवर योजना की प्रस्तुत की जा चुकी डीपीआर का अध्ययन और विचार विमर्श किया।

इसके बाद इस डेलीगेशन ने बुधवार को ऋषिकेश क्षत्र की प्रस्तावित सीवरेज योजना का स्थलीय निरीक्षण किया और बृहस्पतिवार को टीम ने ऋषिकेश में पेयजल निगम की निर्माण एवं अनुरक्षण शाखा के महाप्रबंधक केके रस्तोगी के नेतृत्व में अधिकारियों के साथ डीपीआर का अध्ययन और विचार विमर्श किया है।

अनुरक्षण शाखा के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने सीवर कार्य के लिए कुछ नई मशीनरी और जेटिंग मशीन की आवश्यकता बताई जिसको उन्होंने डीपीआर में सम्मिलित कराने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि जर्मन बैंक केएफडब्लू सीवर योजना के लिए 13 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed