{"_id":"e34553ca4db564d6f7417f24b8053424","slug":"german-citizen-was-found-dead-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जर्मन नागरिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जर्मन नागरिक का शव
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 24 Aug 2013 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर स्थित होटल सिटीजन में पिछले दो माह से ठहरे जर्मनी के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार की सुबह कमरे में मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं खुफिया टीम भी पड़ताल कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार जर्मन नागरिक जॉन फेड्रिक होल्जर बीहरडंस विगत दो जून को भारत आया था।
विज्ञापन
कमरे में मृत पाया
वह 19 जून से होटल सिटीजन में रह रहा था। 54 वर्षीय जॉन शनिवार की सुबह कमरे में मृत पाया गया। होटल प्रबंधक ने बताया कि जॉन अधिकतर समय कमरे में ही रहता था।
विज्ञापन
कुछ समय पहले उसने होटल में बवाल भी काटा था। विदेशी नागरिक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली।
जर्मन एबेंसी से भी संपर्क
सीओ सिटी जेआर जोशी ने बताया कि शरीर पर कोई चोट आदि का निशान नहीं होने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कागजों को देखने से पता चला कि उसका वीजा आगामी 10 अक्टूबर तक मान्य था। जर्मन एबेंसी से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं खुफिया इकाई भी अपने स्तर से जांच में जुटी है।
आखिर किस मकसद से आया था जॉन
जर्मन नागिरक जॉन फेड्रिक के हरिद्वार में लंबे समय तक रुकने का मकसद अभी साफ नहीं है। अभी तक की जांच में पुलिस को इस बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार होटल प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है वह अक्सर घूमने जाया करता था।
कमरे से मिली चिलम
तलाशी के दौरान जॉन के कमरे से नशा करने वाली चिलम भी बरामद हुई है। अक्सर हरिद्वार में इस तरह की चिलम फक्कड़ साधु नशे के लिए प्रयोग करते हैं। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े आदि सामान मिला है।