फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   German citizen duped of Rs 30 lakh

Dehradun News: जेट एयरवेज केस में फंसा बताकर जर्मन नागरिक से ठगे 30 लाख

Sun, 16 Mar 2025 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
German citizen duped of Rs 30 lakh

विज्ञापन
उत्तरकाशी के महाऋषि आश्रम में रहने वाले जर्मन नागरिक 83 वर्षीय हेनरिच रॉडर से साइबर ठगों ने डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर 30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उन्हें जेट एयरवेज के नरेश गोयल केस में फंसे होने की बात कही थी। इसके बाद उनसे 36 लाख रुपये की और मांग की गई। मगर, जब वह अपने दो साथियों को लेकर पुलिस थाने पहुंचे तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। मामले में साइबर थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



हेनरिच रॉडर ने पुलिस को बताया कि उन्हें दो मार्च को एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। उसके डीपी में भारत सरकार लिखा हुआ था। कॉल करने वाले ने खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन मुंबई से बताया और कहा कि वह भारत सरकार की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा है। इस वक्त जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल के मामले की जांच चल रही है। कॉल करने वाले ने बताया कि इस जांच में गोयल के घर हेनरिच रॉडर का एक आधार कार्ड मिला है। यही नहीं इन दस्तावेज में 68 करोड़ रुपये का लेनदेन उनके खाते में पाया गया है। यह सब जानकर हेनरिच डर गए और उन्होंने आगे की प्रक्रिया के बारे में पूछा। इस पर उन्हें बताया गया कि वह इस वक्त डिजिटल गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जांच में सहयोग और इस मामले से बचने के लिए उन्हें 30 लाख रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन




इस पर हेनरिच ने कॉल करने वालों के बताए बैंक खातों में दो बार में 11 और फिर 19 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उनसे फिर से 36 लाख रुपये की मांग की गई। मगर इस बार हेनरिच ने थोड़ा सोचा और अपने दो साथी अलल्फर्ड प्रीफर और सोरेन क्वेड्ट को लेकर डूंडा थाने पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि यह सब उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इसे लेकर उन्होंने साइबर थाना देहरादून में शिकायत करने को कहा। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि हेनरिच की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed