फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   geranium flower makes you rich.

ऐसा फूल जिसे उगाने से किसान होंगे धनवान, जानिए इसके बारे में

Sun, 17 May 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 May 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
geranium  flower makes you rich.

कम पानी और जंगली जानवरों से परेशान परंपरागत खेती करने वाले किसानों के लिए जिरेनियम की खेती राहत देने वाली साबित हो सकती है। जिरेनियम कम पानी में आसानी से हो जाता है और इसे जंगली जानवरों से भी कोई नुकसान नहीं है।

विज्ञापन


इसके साथ ही नए तरीके की खेती ‘जिरेनियम’ से उन्हें परंपरागत फसलों की अपेक्षा ज्यादा फायदा भी मिल सकता है। खासकर पहाड़ का मौसम इसकी खेती के लिए बेहद अनुकूल है। यह छोटी जोतों में भी हो जाती है। जिरेनियम पौधे की पत्तियों और तने से सुगंधित तेल निकलता है। अगर एक बीघा में जिरेनियम की खेती की जाए, तो इससे करीब आठ हजार रुपए का फायदा किसान को हो सकता है।
विज्ञापन


जबकि एक बीघा में करीब पांच से छह हजार रुपए का ही गेहूं निकलता है। एक बीघा में एक किलोग्राम तेल निकलता है, इस तेल की बाजारी कीमत 10 हजार रुपये और लागत दो हजार रुपए आती है। पांच से छह महीने में ही इसकी फसल तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदला खेती का तरीका तो बदल गया ‘नसीब’
देहरादून जिले में सहसपुर के किसान विकास शर्मा की मानें तो उन्हें जिरेनियम की खेती से काफी फायदा हो रहा है। बताया कि काफी पहले वे परंपरागत रूप से गेहूं, धान आदि की खेती किया करते थे, लेकिन इसमें लागत अधिक होने से उतना लाभ नहीं मिल पा रहा था।

करीब पांच साल से जिरेनियम की खेती की शुरूआत की, यह अन्य फसलों से अधिक लाभकारी साबित हुई है। बताया कि अब देखा देखी कुछ अन्य किसान भी इसकी खेती करने लगे हैं। बताते हैं कि कम पानी में भी हो जाने के चलते जिरेनियम की खेती धनोल्टी में भी फायदेमंद साबित हो रही है।

विदेशों में भी हो रही इसकी खेती
जिरेनियम का तेल पौधे के रसीले तनों एवं पत्तियों से वाष्प आसवन विधि द्वारा निकाला जाता है। इसके पौधे को रोज जिरेनियम के नाम से भी जाना जाता है। जिरेनियम की खेती मुख्य रूप से मिश्र, चीन, मेडागास्कर आदि में की जा रही है।

ये हैं लाभ

geranium  flower makes you rich.

लाभ
- पहाड़ के ढलान वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त
- कम पानी वाले क्षेत्रों में आसानी से खेती
- बाजार में अत्यधिक मांग एवं उचित दाम
- छोटी जोतों के लिए उपयुक्त

यहां होता है उपयोग
जिरेनियम के तेल में गुलाब के तेल जैसी खुशबू आती है। इसका प्रयोग साबुन, सौंदर्य प्रसाधन, उच्च स्तरीय इत्र व तंबाकू के साथ ऐरोमाथिरेपी में किया जाता है।

यहां हो रही है खेती
जिरेनियम की खेती जनपद पौड़ी के पाबौ, कोट, पौड़ी, देहरादून के कालसी, चकराता, नैनीताल में बेतालघाट, धारी, रामगढ़, ओखलकांडा आदि ब्लॉकों में की जा रही है।

गढ़वाल मंडल के किसान इन विशेषज्ञों से लें जानकारी
डॉ. सुनील शाह- 9411110736
शंकर लाल- 9410014593

कुमाऊं मंडल के किसान इन विशेषज्ञों से लें जानकारी

डॉ. राकेश यादव-7351002026
सुनील बर्त्वाल-7351002621

यहां से भी ले सकते हैं जानकारी

सगंध पादप केंद्र सेलाकुई-01352698305
वेबसाइट : www.capuk.in से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed