{"_id":"606cb7218ebc3ec967513258","slug":"gentleman-cadets-returned-to-the-academy-traveling-450-km-in-a-week-city-news-drn3758127129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में 450 किमी का सफर कर अकादमी लौटे जैंटलमैन कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में 450 किमी का सफर कर अकादमी लौटे जैंटलमैन कैडेट
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में प्री-मिलिट्री ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे जेंटलमैन कैडेटों के लिए माउंटेन टैरेन बाइक हाइक (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में अकादमी के तीन अधिकारी व 48 जेंटलमैन कैडेट शामिल रहे। सभी कैडेट सात दिन में 450 किमी का सफर तय कर अकादमी वापस पहुंचे।
रैली के दौरान जेंटलमैन कैडेटों ने नागनाथ, लाखामंडल, अंदी गांव, मोरियाना आदि जगह पहुंचकर न सिर्फ उच्च हिमालयी क्षेत्र में साइक्लिंग की, बल्कि स्थानीय जन से रूबरू भी हुए। उनसे क्षेत्र की संस्कृति व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। विकट भौगोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्रों में 450 किमी का सफर तय कर लौटे जेंटलमैन कैडेटों को अकादमी के अधिकारियों ने बधाई दी। अकादमी अधिकारियों का कहना है कि साइकिल रैली का उद्देश्य जेंटलमैन कैडेटों में साहसिक अभियान के प्रति रोमांच पैदा करना व स्थानीय जन से बात कर वहां की भौगोलिक परिस्थिति व पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होना था।
कहा कि सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जेंटलमैन कैडेटों की शारीरिक व मानसिक क्षमता मजबूत करने और उन्हें साहसिक अभियान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हर अंतराल बाद इस तरह के साहसिक अभियान वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।