{"_id":"582387c84f1c1b7304b37505","slug":"general-dalbir-singh-suhag-in-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"थलसेना अध्यक्ष पहुंचे बदरीनाथ धाम, एक घंटे की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थलसेना अध्यक्ष पहुंचे बदरीनाथ धाम, एक घंटे की पूजा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Thu, 10 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : file photo
थल सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने बुधवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। सुहाग हेलीकाप्टर से सुबह साढ़े 11 बजे माणा हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वाहन से बदरीनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने करीब एक घंटे तक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा कारणों से सेना की ओर से मंदिर परिसर को खाली करवा दिया गया था।
इसके उपरांत थल सेनाध्यक्ष ने जोशीमठ पहुंचकर सेना के उच्चाधिकारियों की बैठक लेकर चीन सीमा के बारे में जानकारी ली। दोपहर करीब डेढ़ बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन