फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Gene bank of extinct flora is being prepared

उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में तेजी से विलुप्त हो रही वनस्पतियों का जीन बैंक हो रहा तैयार

Sat, 03 Apr 2021 10:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 03 Apr 2021 10:47 AM IST
सार

उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में तेजी से विलुप्त हो रहीं वनस्पतियों को संरक्षित करने के लिए जीन बैंक तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Gene bank of extinct flora is being prepared
250 प्रकार की वनस्पतियों की 70 प्रजातियों के जीन बैंक तैयार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में तेजी से विलुप्त हो रहीं वनस्पतियों को संरक्षित करने के लिए जीन बैंक तैयार किया जा रहा है। भारतीय वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की टीमें नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज की मदद से जीन बैंक तैयार करने में जुट गई हैं। पहले चरण में उत्तराखंड के जंगलों में पाई जाने वाली 250 प्रकार की वनस्पतियों की 70 प्रजातियों के जीन बैंक तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


भारतीय अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वनस्पति विज्ञानी डा. एचएस गिरवाल के मुताबिक हिमालयी राज्यों में कई वनस्पतियां तेजी से विलुप्त हो रही हैं। इन वनस्पतियों को संरक्षित करने के लिए जीन बैंक तैयार किए जा रहे हैं। 70 वनस्पतियों का जीन बैंक तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जबकि 250 से अधिक वनस्पतियों का जीन बैंक तैयार किया जाना बाकी है। कई वनस्पतियां पर्यावरण में आए बदलाव के चलते विलुप्त हो रही हैं। वहीं कई वनस्पतियां अत्यधिक दोहन के चलते विलुप्त हो रही हैं। यदि समय रहते इन वनस्पतियों को संरक्षित नहीं किया गया तो यह पूरी तरह से विलुप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed