फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GDP Uttarakhand Looking for a consultant to double Gross Domestic Product read more updates in hindi

GDP: जीडीपी दोगुनी करने के लिए कंसलटेंट की तलाश, चयनित कंपनी को बताना होगा राजस्व बढ़ाने का मंत्र

Wed, 16 Nov 2022 12:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

जीडीपी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कंसलटेंट की तलाश में जुट गई है। कंसलटेंसी के लिए जिस कंपनी का चयन होगा, वह सरकार को राजस्व बढ़ोतरी का मंत्र बताएगी। वह राज्य के विकास के रोडमैप को धरातल पर उतारने के बारे में कार्ययोजना सुझाएगी।

विज्ञापन
GDP Uttarakhand Looking for a consultant to double Gross Domestic Product read more updates in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को अगले पांच साल में दोगुना करने के लिए राज्य सरकार ने कंसलटेंट की तलाश शुरू कर दी है। राज्य को कंसलटेंसी देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की चार कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन


मंगलवार को इन चारों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। राज्य सचिवालय में प्रस्तुतिकरण का यह सिलसिला करीब चार घंटे चला। मुख्य सचिव के अलावा सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, निदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत नियोजन विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


इन कंपनियों ने दिया प्रस्तुतिकरण
मेकेंजी ग्लोबल, बोस्टन कंसलटेंसी, कंसलटेंसी ईस्ट एंड यंग और डिलाइट कंपनी की ओर से प्रस्तुतिकरण दिए गए। डिलाइट कंपनी का चयन उत्तर प्रदेश सरकार ने कंसलटेंसी के लिए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व बढ़ाने का मंत्र बताना है
कंसलटेंसी के लिए जिस कंपनी का चयन होगा, वह सरकार को राजस्व बढ़ोतरी का मंत्र बताएगी। वह राज्य के विकास के रोडमैप को धरातल पर उतारने के बारे में कार्ययोजना सुझाएगी।  

ये भी पढ़ें...AAP Uttarakhand:  दिल्ली के एमसीडी चुनाव में प्रचार करेंगे आप के 45 नेता, स्टार प्रचारकों की सूची जारी

तकनीकी और वित्तीय निविदा के बाद होगा चयन
कंपनी चयन की प्रक्रिया के कई चरण हैं। पहले चरण में प्रस्तुतिकरण के बाद अब तकनीकी और वित्तीय निविदाएं होनी है। सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, इस प्रक्रिया में अभी कुछ और समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed