फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gayatri family meeting was held in Selaqui on Sunday.

Dehradun News: आठ फरवरी को होगा गायत्री महायज्ञ

Mon, 29 Jan 2024 03:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Gayatri family meeting was held in Selaqui on Sunday.
गायत्री परिवार की बैठक रविवार को सेलाकुई में आयोजित की गई। इसमें 51 कुंडलीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। गायत्री परिवार के प्रबंधक राधा कृष्ण सेमवाल ने बताया कि आठ फरवरी को सेलाकुई में गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा की जाएगी। नौ फरवरी सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। इस मौके पर राधेश्याम, राजीव, विमला अरोड़ा, धीरज चौधरी, गौरव गुप्ता, अमन, राहुल, उदय, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




Iसंत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजनI

जीवनगढ़ स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। ब्रांच मुखी नरेंद्र राठौर ने कहा कि जिसकी हम भक्ति कर रहे हैं, उसका हमें ज्ञान जरूरी है। कहा कि परमात्मा एक है। उसका कोई आकार नहीं है। वह कण-कण में विद्यमान है। सच्चे गुरु की शरण में जाकर ही परमात्मा के दर्शन और ज्ञान प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन






Iस्कूल में दिया गया ईवीएम का प्रशिक्षणI



राजकीय इंटर कॉलेज कोरूवा में ईवीएम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की जानकारी दी गई। मतदान करने के लिए बटन दबाने से लेकर बीप की आवाज और वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची के बारे में भी बताया गया। ग्रामीणों में ईवीएम के प्रति बनी भ्रांतियों को दूर किया गया। इस मौके पर रमेश, बलवीर सिंह, दीवान सिंह, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed