फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gave message of cleanliness to people by cleaning

Dehradun News: साफ-सफाई कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gave message of cleanliness to people by cleaning
जौनसार बावर और पछवादून के शिक्षण संस्थानों में एनएसएस शिविर आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।शिविर में योग के फायदे भी बताए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंचे डॉ. अजय बौध ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को रोज सुबह योग अवश्य करना चाहिए। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, अवधेश गिरी, तपेंद्र शर्मा, दिवाकर नाथ यादव, कालिका प्रसाद थपलियाल, धन सिंह बिष्ट चंदन कंडारी, अजय नौटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन




सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। उसके बाद अग्निशमन विभाग अधिकारी ने आग पर काबू पाने के तरीका प्रदर्शन कर बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, रघुनाथ सिंह, खुशीराम जोशी, गुलाब सिंह, कुलदीप जगवाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज पजिटिलानी में स्वयंसेवियों ने जल संचय जीवन संचय को लेकर विद्यालय परिसर से कोटा-तारली मार्ग साहिया तक जन जागरूकता रैली निकाली। बाजार के आस-पास पड़ी पॉलीथिन को इक्कठा कर नष्ट किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बलवीर सिंह राणा, जयपाल सिंह चौहान, बबीता नरेंद्र तोमर उपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी के छात्र-छात्राओं ने लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की नसीहत दी। इस दौरान राजेंद्र सिंह चौहान, विपिन चौहान, प्रियांशु चौहान, जयवीर, संजय, महेश, रिया चौहान, संध्या, आयुषी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed