{"_id":"6ad67a45fd7a99026103747a","slug":"gautams-swearing-in-as-governor-is-a-black-day-for-uttarakhand-congress-dehradun-news-c-5-drn1043-1094364-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम का राज्यपाल पद की शपथ लेना उत्तराखंड के लिए काला दिन : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम का राज्यपाल पद की शपथ लेना उत्तराखंड के लिए काला दिन : कांग्रेस
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने अंकिता भंडारी को न्याय न मिलने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दुष्यंत गौतम के सिक्किम के राज्यपाल पद की शपथ लेने को देश के संविधान और न्याय व्यवस्था के लिए काला दिन बताया।
गरिमा ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता पिछले चार वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठे हैं। कांग्रेस पार्टी अंकिता प्रकरण में न्याय दिलाने व कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। ऐसे में दुष्यंत गौतम को राज्यपाल जैसे सांविधानिक पद की जिम्मेदारी सौंपा जाना जनभावनाओं को आहत करता है।
उन्होंने कहा, सवाल सांविधानिक पद दिए जाने का नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था से जुड़े जनविश्वास का है। सरकार को पीड़ित परिवार की पीड़ा सुननी चाहिए और भाजपा को पूर्ण न्याय का भरोसा न मिलने पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं, बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए। गरिमा ने जोर दिया कि नारियों को पूजन नहीं, सुरक्षा चाहिए।