फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gautam adani viral Video case investigation report not come from chandigarh

अडानी वीडियो प्रकरण: नहीं आई जांच रिपोर्ट, पुलिस ने भेजा रिमाइंडर 

Sat, 24 Nov 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Nov 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Gautam adani viral Video case investigation report not come from chandigarh
समिट के दौरान मुख्यमंत्री रावत और गौतम अडानी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उद्योगपति गौतम अडानी के वायरल वीडियो की केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला चंडीगढ़ से सवा महीने बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि, प्रयोगशाला ने रिपोर्ट के लिए 15 दिन का वक्त मांगा था। ऐसे में पुलिस ने प्रयोगशाला को रिमाइंडर भेजकर जांच रिपोर्ट जल्द भेजने को कहा है। वीडियो को एक पोर्टल ने वायरल किया था। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर भी अपनी फेसबुक वॉल पर इसे अपलोड कर प्रसारित करने का आरोप है। 

विज्ञापन


बता दें कि एक वेब पोर्टल के माध्यम से पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कई उच्चाधिकारियों के साथ उद्योगपति गौतम अडानी एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में अडानी इन्वेस्टर्स समिट और राज्य के विभिन्न प्रोजेक्ट की आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं। चूंकि, कैमरे का फोकस काफी दूर है और आवाज साफ नहीं है। इसे समझाने के लिए हिंदी में स्क्रॉल भी चलाया जा रहा है। वीडियो जब सरकार की नजर में आया तो इसे डॉक्टर्ड बताते हुए वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


 इस संबंध में सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक रवी बाजारनिया की ओर से पोर्टल के खिलाफ 11 अक्तूबर को कैंट थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि वेब पोर्टल ने अडानी और मुख्यमंत्री के बीच हो रही वार्ता का गलत अर्थ प्रदर्शित किया है। इससे न सिर्फ सरकार की छवि धुमिल हुई है बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास को भी कमजोर करने का प्रयास किया गया है। सहायक निदेशक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वीडियो को जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया था। प्रयोगशाला ने 15 दिन का वक्त मांगा था, मगर अब तक रिपोर्ट कैंट थाना पुलिस को नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक कैंट अरुण सैनी ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को एक रिमाइंडर भेजा है। ताकि, जांच रिपोर्ट जल्द मिले और मुकदमे में जांच आगे बढ़ाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed