फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwali singer sangeeta dhandhiyalal.

गढ़वाली से ऐसा प्यार कि छोड़ आई बॉलीवुड

Sun, 05 Oct 2014 10:16 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 05 Oct 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
garhwali singer sangeeta dhandhiyalal.

उत्तराखंड की जानी-मानी लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने हिंदी फिल्मों में गायकी के बजाय गढ़वाली बोली-भाषा के प्रचार में ही संघर्षरत रहने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं संगीता ढौंडियाल ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि कुछ हिंदी फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों ने उन्हें हिंदी फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


विरासत को आगे ले जाना लक्ष्य
ढौंडियाल ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और कला को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना उनका सपना है, इसके लिए ताउम्र संघर्ष करती रहूंगी। उत्तराखंड के गांवों में कई प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, उन्हें तराशने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी को गढ़वाली भाषा के प्रचार के लिए जागरूक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों का हो संरक्षण
उन्होंने कहा कि गढ़वाल सभा की ओर से जगह-जगह गायकी के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों का चयन किया जा रहा था, तो वर्ष 1994 में वह भी पहली बार मंच पर गढ़वाली गाना गाने पहुंची, उनका सिलेक्शन हुआ और तब से निरंतर गढ़वाली गानें गा रही हैं।

संगीता ढौंडियाल ने कहा कि गढ़वाली फिल्मों के निर्माण के लिए राज्य में कई पर्यटन स्थल हैं, उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed