फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University sent old paper, students returned without taking exam

Dehradun News: गढ़वाल विवि ने भेजा पुराना पेपर, बिना परीक्षा दिए लौटे छात्र

Wed, 25 Dec 2024 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University sent old paper, students returned without taking exam
Iपुराने पाठ्यक्रम से तैयार किया गया था पेपर, छात्र बोले- विवि ने की लापरवाही
विज्ञापन

I
Iहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में मंगलवार को विवि की लापरवाही का ऐसा हाल देखने को मिला कि परीक्षा देने आए छात्र बिना परीक्षा दिए ही लौट गए। दरअसल, विवि की ओर से पुराने पाठ्यक्रम से पेपर तैयार किया गया था। छात्रों के विरोध के बाद विवि ने परीक्षा रद्द कर दिया। कहा कि जल्द नई तिथि घोषित की जाएगी।I
Iविवि से संबद्ध डीएपी पीजी कॉलेज, एसजीआरआर, एमकेपी और डीबीएस पीजी कॉलेज में तय समय के साथ छात्र हिंदी की परीक्षा देने पहुंचे। कमरे में प्रवेश के बाद जब पेपर मिला तो छात्रों के होश उड़ गए। तिथि, परीक्षा कोड और विषय तो पेपर में सही था, लेकिन सवाल पुराने पाठ्यक्रम से तैयार किए गए गए थे। जबकि पेपर नई शिक्षा नीति के तहत बनाया जाना था। छात्रों के विरोध पर महाविद्यालय प्रबंधन ने विवि से संपर्क किया। इस पर विवि ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया।I
विज्ञापन

I
I
Iदिनभर प्रभावित रहा परीक्षा केंद्र का माहौल
I
Iबीए पांचवें सेमेस्टर के साथ महाविद्यालयों में अन्य विषय की परीक्षा भी आयोजित की गई थी। लेकिन, हिंदी का पेपर रद्द होने के बाद परीक्षा केंद्रों में दिनभर माहौल प्रभावित रहा। छात्रों ने कहा, विवि की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I

Iपेपर कोड तो सही था, लेकिन जब छात्रों ने देखा तो पता चला पेपर पुराने पाठ्यक्रम से बनाया गया है। इस संबंध में विवि को सूचित किया गया तो परीक्षा नियंत्रक की ओर से पेपर को रद्द करते हुए जल्द नई तिथि घोषित करने की बात कही गई। अन्य विषयों की परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न कराई गई।-मेजर अतुल सिंह, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक, डीएवी पीजी कॉलेजI

I
I
Iश्रीदेव सुमन विवि में रद्द हुआ था अंग्रेजी का पेपरI
Iइसी महीने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में भी परीक्षा रद्द होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। एमए तृतीय सेमेस्टर के पेपर में दो प्रश्नपत्रों में एक जैसे सवाल आने पर विवि ने आधे समय में ही परीक्षा को रद्द कर दिया था।I

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed