{"_id":"5c2ed21ebdec22048c550e55","slug":"garhwal-university-exam-student-reached-exam-center-but-paper-not-published","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विश्वविद्यालय: यहां परीक्षा देने पहुंचे छात्र, लेकिन पता चला कि पेपर छपा ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विश्वविद्यालय: यहां परीक्षा देने पहुंचे छात्र, लेकिन पता चला कि पेपर छपा ही नहीं
Fri, 04 Jan 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह श्रीनगर स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय में जब बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र बायोकेमिस्ट्री का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंचे तो पता चला कि उक्त पेपर छपा ही नहीं है। जिसके बाद परीक्षा नहीं हो पाई। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक के समक्ष विरोध जताया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि बीएससी तृतीय सेमेस्टर बायोकेमेस्ट्री के इन हसबैंड स्किल का पेपर आज सुबह 8:00 से 10:00 बजे की पाली में आयोजित होना था। जब छात्र परीक्षा केंद्र बिरला परिसर में पहुंचे तो यहां सभी परीक्षा कक्षों पर ताले लटके हुए थे ।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए करीब 30 छात्र पहुंचे थे। छात्रों ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि परीक्षा नहीं हो पाएगी, क्योंकि प्रश्न पत्र छपे ही नहीं हैं। ऐसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती ने बताया कि जब इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि पेपर छपवाना उनका कार्य नहीं है। यह विश्वविद्यालय प्रशासन का कार्य है। अतुल सती ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी छात्रों का फोन नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन