फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal rifle POP in lansdowne

उत्तराखंडः 184 जवानों को ली राष्ट्रीयता व देश की एकता की शपथ      

Wed, 26 Apr 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लैंसडौन
ब्यूरो / अमर उजाला, लैंसडौन Updated Wed, 26 Apr 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
garhwal rifle POP in lansdowne
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : google

गढ़वाल राइफल्स की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 69वें कोर्स के 184 रिक्रूटों को बतौर पुनरीक्षक अधिकारी के रूप में शपथ दिलाई।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स के रणबांकुरों का युद्ध इतिहास बहादुरी, अद्भुत साहस व वीरता के किस्सों से भरा हुआ है। रेजिमेंट के वीरों ने अपने साहस और शौर्यता से रेजिमेंट व देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


सीएम ने नवप्रशिक्षित सैनिकों से कहा कि सर्वोतम सैनिक बनने के लिए ईमानदारी, वफादारी, कर्तव्यनिष्ठा एंव अनुशासन जैसे गुणों का विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नवप्रशिक्षित जवानों को रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास को बरकरार रखने और देश की आन-बान और शान के लिए कार्य करने की अपील की।     
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जवानों की परेड का निरीक्षण भी किया। गौरव सिंह, मुकेश सिंह, राहुल लस्यिल, पवन सिंह के नेतृत्व में नवप्रशिक्षित जवानों ने कदम से कदम ताल करते हुए जोरदार परेड का प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को सलामी दी।  रिक्रूटों ने परंपरागत तरीके से राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष उसकी हिफाजत का संकल्प लिया और धार्मिक ग्रंथ पर अपना दाहिना हाथ रखकर देश की मर्यादा को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इन टोलियों का नेतृत्व धार्मिक गुरू शंशाक शेखर डिमरी, सुबेदार पंकज, सुबेदार हेमंत, नायब सुबेदार रंजीत सिंह, सीएचएम नरेंद्र सिंह और अमित सिंह ने किया। इस अवसर पर भारतीय सेना के उप थलसेनाध्यक्ष ले. जनरल शरत चंद, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, मसूरी विधायक गणेश जोशी, ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी, जिलाधिकारी चंद्रशेखर भटट्, एसएसपी मुख्तार मोहसिन, एसएसपी सरिता डोभाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत तोमर,  कैंट उपाध्यक्ष डा. एसपी नैथानी सहित कई गणमाल्य लोग मौजूद रहे।       

नवप्रशिक्षित जवानों को सम्मानित किया      
34 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्रियाकलापों में अग्रणी रहे रिक्रटों को मुख्यमंत्री ने पदक प्रदान कर सम्मान दिया। ओवरआल गतिविधियों में अग्रणी रहे रोहित सिंह को स्वर्ण, रवींद्र सिंह को रजत, उमेश लोधी को कांस्य पदक प्रदान किए गए। बेस्ट फाइरिंग के लिए जीत सिंह, ड्रिल के लिए जयप्रकाश सकलानी, बेस्ट एनसीओ का हवलदार दिवाकर, बेस्ट जेसीओ का नायब सुबेदार सुरजीत सिंह को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर कर सम्मान दिया गया। चैंपियन बैनर का खिताब सूबेदार कलम सिंह 22 प्लाटून को दिया गया।       

    
भावविभोर हुए सीएम      
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के पिता राइफलमैन स्वर्गीय प्रताप सिंह रावत ने द्वितीय गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दी थी। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपनी विशिष्ट सेवा की छाप छोड़ते रेजिमेंट का नाम रोशन किया था। इस अवसर सीएम ने युद्ध स्मारक जाकर वीर सैनिक की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए भाव विभोर हो गए। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की कुर्बानी को याद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed