फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal central university students protest for bhu matter

BHU छात्राओं के समर्थन में उतरे गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र, योगी सरकार को सुनाई खरी-खोटी

Mon, 25 Sep 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 25 Sep 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
Garhwal central university students protest for bhu matter

बीएचयू में हुए बवाल की आंच गढ़वाल विवि तक पहुंच गई है। बीएचयू में छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में शांति मार्च निकाल रहे छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज किए जाने से आक्रोशित गढ़वाल विवि के छात्रों ने यूपी सरकार व बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने बीएचयू के कुलपति को हटाए जाने की मांग भी की। 

विज्ञापन


सोमवार को गढ़वाल विवि के छात्रों ने बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी व पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे के नेतृत्व में विवि गेट के समक्ष यूपी सरकार व बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका।

विज्ञापन

Garhwal central university students protest for bhu matter

आइसा नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे ने कहा कि छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में शांतिपूर्वक मार्च कर रहे बीएचयू के छात्रों पर लाठी चार्ज किया जाना दमनात्मक कार्रवाई है। बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार व सचिव देवकांत देवराड़ी ने कहा कि यूपी सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है।

​विरोध स्वरूप बिड़ला परिसर के छात्रों ने विवि गेट पर यूपी सरकार व बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका। छात्रों ने बीएचयू के कुलपति को हटाए जाने की मांग भी की है। पुतला दहन करने वालों में जय हो, आर्यन, आइसा व डीएसओ के कार्यकर्ता शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed