फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garden devastated by disaster, 150 trees buried under debris

Dehradun News: आपदा से तबाह हुआ बगीचा, 150 पेड़ मलबे में दबे

Sat, 15 Jul 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Garden devastated by disaster, 150 trees buried under debris
क्षेत्र में आपदा का कहर जारी है। मलबे से कुनैन गांव में सेब का बगीचा तबाह हो गया। 150 पेड़ मलबे में दब गए।
विज्ञापन

विकासखंड अंतर्गत कुनैन गांव निवासी नारायण सिंह राणा ने बताया कि बीते दिनों हुई तेज बारिश से उनके गांव के पास भट्ठई खेड़ा में स्थित लगभग पंद्रह साल पुराना सेब के बगीचे को भारी नुकसान पहुंचा। करीब 150 पेड़ मलबे की चपेट में आकर तबाह हो गए। जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि सेब की फसल तैयार थी। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में तुड़ाई शुरू होनी थी। इससे पहले ही बगीचा और फसल आपदा की भेंट चढ़ गई। बागवानी ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। आपदा से हुए नुकसान के चलते उनके साथ परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं न्याय पंचायत डागुरा के अंतर्गत कुन्ना, बजऊ, रताड़, संवाई आदि गांवों में आपदा से सेब, टमाटर, अदरक आदि की फसलों के साथ ही बगीचों को नुकसान पहुंचा है। प्रधान टीकम खन्ना, रविंद्र चौहान, गिरिवर सिंह चौहान, प्रधान मिजान दास, सजीव चौहान आदि ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा ने बताया कि आपदा को देखते हुए सभी राजस्व निरीक्षकों को क्षति के आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed