{"_id":"625b167320928c7a4f5b09bf","slug":"gangster-police-arrested-accused-of-theft-in-many-house-city-news-drn409246344","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घरों में चोरी का आरोपी गैंगेस्टर पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घरों में चोरी का आरोपी गैंगेस्टर पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
शहर में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने के मामले में वांछित चल रहे गैंगस्टर को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। उसके दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी क्राइम विशाखा अशोक भड़ाने ने बताया कि डॉ. नितिन पांडेय निवासी शिवम विहार, जाखन के क्लीनिक में पांच अक्तूबर 2021 को चोरी हुई थी। 11 अक्तूबर 2021 को डॉ. प्रवेश कुमार निवासी इंजीनियर एनक्लेव, जाखन के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने इन मामलों में निसार अली निवासी आजाद कॉलोनी, माजरा और नासिर निवासी बेहट, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि वह एहसान निवासी शाहपुर, बेहट, सहारनपुर के गिरोह के सदस्य हैं।
उन्होंने यह चोरी उसके साथ ही मिलकर की थी। एहसान के खिलाफ देहरादून और आसपास के जिलों में 20 से 25 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ डालनवाला थाने में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है। शनिवार को एहसान को पुलिस ने राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए हैं। पूछताछ में बताया कि नासिर और निसार जीजा-साले हैं। निसार बंद घरों की रेकी करता है और इसकी सूचना नासिर को देता है। इसके बाद वह एहसान के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देते हैं।