फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster action against four land mafia including a couple

लापरवाही : दून अस्पताल में फायर वाटर पंप खोला तो बैटरी ही नहीं चली

Tue, 13 May 2025 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against four land mafia including a couple

विज्ञापन
दून अस्पताल में सोमवार को फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान कई खामियां मिलीं। दमकल विभाग की टीम ने फायर वाटर पंप को शुरू किया तो उसकी बैटरी ही नहीं चली। चार अग्निशमन यंत्र खराब मिले। लापरवाही पर वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

दून अस्पताल की ओर से फायर सेफ्टी के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, लेकिन दमकल विभाग के अधिकारी जब इसकी हकीकत जानने पहुंचे तो तैयारियों की एक-एक कर सभी परतें खुल गईं। फायर वाटर शुरू करने के लिए कहा तो उसकी बैटरी ही नहीं चली। इससे यह पता चलता है कि लंबे समय से फायर सेफ्टी का रिहर्सल नहीं किया गया था। यह सब तब सामने आया है, जब हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पूरे देश में सुरक्षा मॉक ड्रिल की गई है। ऐसे में दून अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम फेल होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पिछले वर्ष अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में आग लगी थी। इसमें काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल में फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान मिली खामियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि बुधवार को एक बार फिर से अस्पताल पहुंचकर इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन






अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी में हर रोज पहुंचते हैं तीन हजार मरीज



अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी में हर रोज करीब तीन हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा सैकड़ों मरीज भर्ती भी रहते हैं। अस्पताल में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम न होना गंभीर मामला है। कुछ दिन पूर्व लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई थी। अस्पताल में भर्ती करीब 250 मरीजों को बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed