फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape with minor girl in manglaur

नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर चार दरिंदों ने की हैवानियत की हद पार, इसके बाद भी नहीं मानें और फिर...

Sat, 23 Sep 2017 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Sat, 23 Sep 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
gangrape with minor girl in manglaur

चार दरिंदों ने एक नाबाल‌िग युवती को धोखे से खेत में बुलाकर उसके साथ हैवान‌ियत की हद पार कर दी। नाबाल‌िग लड़की चीखती च‌िल्लाती रही लेक‌िन हैवानों का द‌िल नहीं पसीजा। इसके बाद उन्होंने जो क‌िया वह सकते में डाल देगा।

विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी एक नाबालिग को झांसा देकर सामूहिक दुराचार किए जाने का सनसनीख्ेज मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की ओर से दो मुख्य आरोपी दुराचारी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने एक आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है जो गांव से फरार है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक मुंडलाना गांव निवासी एक नाबालिग को गत 19 सितंबर को गांव की ही एक युवती शीबा पुत्री शमीम यह कहकर साथ ले गई कि खेत में चलना है। आरोप है कि जैसे ही नाबालिग जैसे ही खेत में पहुंची तो वहां पहले से मौजूद गालिब पुत्र तसव्वर, बुल्ला पुत्र इरफान और अबरार पुत्र अकील ने नाबालिग को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुई तीन घटनाएं

gangrape with minor girl in manglaur

आरोप है कि गालिब और बुल्ला ने नाबालिग के साथ बारी बारी से दुराचार किया। दुराचार के बाद आरोपी उसे घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। अब इस मामले में परिजनों की  ओर से शीबा समेत चारों आरोपि यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है जो घरों से फरार बताए जा रहे हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अजय कुमार जाटव का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के भीतर सामूहिक दुराचार की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पूर्व दो आरोपियों ने एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुराचार किया था जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed