{"_id":"640a09d857eca4185e0a4ad3","slug":"gangotri-national-park-gates-will-open-on-april-1-uttarkashi-uttarakhand-news-in-hindi-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: पर्वतारोहियों और पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, एक अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: पर्वतारोहियों और पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, एक अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट
Thu, 09 Mar 2023 10:07 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:07 PM IST
सार
गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी आकर्षित करते हैं। इसके चलते पर्वतारोहियों व पर्यटकों को पार्क के गेट खुलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन
गंगोत्री नेशनल पार्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट एक अप्रैल को खुलेंगे। इसके लिए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पार्क गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं।
विज्ञापन
गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी आकर्षित करते हैं। इसके चलते पर्वतारोहियों व पर्यटकों को पार्क के गेट खुलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: रेल परियोजना की सुरंग में डंपर ने मिक्सर चालक को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया बदरीनाथ हाईवे जाम
विज्ञापन
पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद पिछले दो सालों में यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बंढ़ी है। आगामी सीजन में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। संवाद