फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri highway closed due to fall boulder 

बोल्डर गिरने से गंगोत्री हाईवे बंद, रास्ते में ही फंसे तीर्थयात्री 

Sun, 16 Jul 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला,  उत्तरकाशी Updated Sun, 16 Jul 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
Gangotri highway closed due to fall boulder 

शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर बोल्डर ग‌िरने से हाईवे बाध‌ित हो गया। इसके चलते सुबह हाईवे पर आने वाली यात्री वहीं फंस गए। बाद में यात्रियों को क‌िसी तरह वापस भेजा गया।

विज्ञापन


वहीं बीआरओ की टीम मशीनों से बोल्डर हटाने में जुटी हुई है। डबरानी पुल और लोहारी नागपाला परियोजना के बीच पहाड़ी से बोल्डर आने से गंगोत्री हाईवे अपराह्न तीन बजे बाधित हो गया है।
विज्ञापन


बीआरओ के कर्मचारी मशीनों सहित मौजूद हैं, जो बोल्डर हटाने का काम कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन व बीआरओ के अधिकारी देर शाम तक बोल्डर हटाकर हाईवे को बहाल करने का दावा कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे चड़ेती के पास सुबह सात बजे बोल्डर आने से बंद हो गया था। करीब 25 मिनट के बाद बोल्डर को हटाकर मार्ग खोल दिया था।

Gangotri highway closed due to fall boulder 

वहीं यमुनोत्री पैदल मार्ग जानकचट्टी से आगे राम मंदिर के पास सुबह आठ बजे पत्थर आने से बाधित हो गया था, जिसके बाद 8.30 बजे मार्ग को खोल दिया गया।

दूसरी ओर, जिले के छह लिंक मार्ग ज्ञानसू-साल्ड मोटर मार्ग, मनेरी जखोल, गंगोरी डोडीताल, राजगढ़ी सरनौल, चड़ेती रैथल, सोरा सारी आदि लिंक मार्ग बाधित हो गए थे।

आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल के अनुसार लिंग मार्गों को खोलने का काम चल रहा है, जबकि डबरानी पुल और लोहारी नागपाला परियोजना के बीच गंगोत्री हाईवे पर बड़ा बोल्डर आया है।

​जिसको हटाने के लिए बीआरओ के कर्मचारी मशीनों सहित बोल्डर को तोड़कर हटाने का काम कर रहे हैं, जिसको देर शाम तक हटाकर मार्ग खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed