{"_id":"651579f60f49d1dd020f71d5","slug":"gangotri-highway-bolero-accident-during-going-from-uttarkashi-to-chinyalisaur-driver-saved-passengers-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री हाईवे: चिन्यालीसौड़ जा रहे बोलेरो वाहन के हुए ब्रेक फ्रेल, यात्रियों में मची चीख पुकार, ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री हाईवे: चिन्यालीसौड़ जा रहे बोलेरो वाहन के हुए ब्रेक फ्रेल, यात्रियों में मची चीख पुकार, ऐसे बची जान
Thu, 28 Sep 2023 06:38 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Sep 2023 06:38 PM IST
सार
Gangotri Highway Accident News: उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रहे एक बोलेरो वाहन के धरासू बैंड भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिस पर वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ से टकरा दिया।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगोत्री हाईवे पर एक बोलेरो वाहन चालक की सूझबूझ से चार यात्रियों की जान बच गई। वाहन के ब्रेकफेल होने पर चालक ने वाहन को पहाड़ से टकरा दिया, जिससे वह सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची धरासू पुलिस व स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ जा रहे एक बोलेरो वाहन के धरासू बैंड भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिस पर वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ से टकरा दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड: एसएसबी के आठ सदस्यीय दल ने फतह की रुद्रगैरा पर्वत चोटी, भवाली के सुबोध भी रहे शामिल
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धरासू प्रमोद उनियाल ने बताया कि सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। अगर जरा भी चूक होती हो बड़ा हादसा हो सकता था।