फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News SSB Team hoisted tricolour on Rudragaira mountain peak

उत्तराखंड: एसएसबी के आठ सदस्यीय दल ने फतह की रुद्रगैरा पर्वत चोटी, भवाली के सुबोध भी रहे शामिल

Thu, 28 Sep 2023 04:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली(नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली(नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Sep 2023 04:36 PM IST
सार

Uttarakhand News: अभियान के तहत कुल 29 सदस्यीय आरोहण दल में से 20 से ज्यादा ट्रेनी रुद्रगैरा स्थित बेस कैंप में रुके, जहां से आठ पर्वतारोहियों ने आगे का सफर तय किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News SSB Team hoisted tricolour on Rudragaira mountain peak
एसएसबी के दल ने फतह की रुद्रगैरा पर्वत चोटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएसबी के अभियान में शामिल आठ सदस्यीय दल ने 5819 मीटर ऊंचाई पर स्थित माउंट रुद्रगैरा पर्वत श्रृंखला पर फतेह हासिल कर तिरंगा फहराया। अभियान दल का नेतृत्व भवाली निवासी फील्ड अफसर सुबोध चंदोला(53) ने किया। भारतीय पुलिस पदक व गृह मंत्री पदक से सम्मानित सुबोध इससे पहले एवरेस्ट, कॉमेट, सतोपंथ, अभिगामीन, गंगोत्री वन, भगीरथी टू, त्रिशूल सहित विभिन्न पर्वत पर तिरंगा फहरा चुके हैं।

विज्ञापन


अभियान के तहत कुल 29 सदस्यीय आरोहण दल में से 20 से ज्यादा ट्रेनी रुद्रगैरा स्थित बेस कैंप में रुके, जहां से आठ पर्वतारोहियों ने आगे का सफर तय किया। अभियान के तहत 14 सितंबर को बेस कैंप से रवाना होने के बाद 22 सितंबर सुबह साढ़े 10 बजे दल ने रुद्रगैरा पर्वत चोटी पर झंडा फहराया। इसके बाद 22 सितंबर की देर शाम रुद्रगैरा बेस कैंप वापस पहुंचा और 27 सितंबर को गंगोत्री वापस पहुंचा।
विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: अगले दो दिन प्रदेश से बढ़ेगी गर्मी, जानें किस दिन विदा होगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand News SSB Team hoisted tricolour on Rudragaira mountain peak

परिवार में खुशी की लहर

सुबोध चंदोला ने बताया कि दल को पर्वतारोहण के दौरान भारी बारिश और ठंड के बीच काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभियान दल में सुबोध चंदोला के साथ ही मुख्य आरक्षी कैलाश चन्द्र जोशी, आरक्षी नरेंद्र सिंह, दिलदार सिंह, प्रदीप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, अरविंद कुमार घाघरे, इंद्र सिंह शामिल रहे। उनकी इस उपलब्धि पर परिवाजनों के साथ ही नगरवासियों और गुरुजनों में भी हर्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed