फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangotri dham kapat close on monday.

सोमवार को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, तैयारी पूरी

Sat, 29 Oct 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी/गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी/गोपेश्वर Updated Sat, 29 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
gangotri dham kapat close on monday.
गंगोत्री धाम - फोटो : file photo

गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने धामों के कपाट बंद होने की तैयारी पूरी कर ली है। गंगोत्री धाम के कपाट सोमवार को अन्नकूट के मौके पर बंद होंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट पहली नवंबर को बंद किए जाएंगे।

विज्ञापन


गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि सोमवार को अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:30 पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। इसी दिन गंगाजी की भोग मूर्ति की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखबा गांव के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम मार्कंडेय स्थित देवी माता मंदिर में पहुंचेगी। सुबह आठ बजे मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


उधर, यमुनोत्री मंदिर समिति के सह सचिव मनमोहन उनियाल ने बताया कि भय्यादूज पर्व पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। दोपहर 2:45 पर मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति शीतकालीन पड़ाव खरसाली गांव के लिए रवाना होगी। दोनों धाम के कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालु शीतकालीन पड़ाव में मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव और मां गंगा के दर्शन मुखबा में कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम के दर्शन करेंगी उमा भारती

gangotri dham kapat close on monday.
उमा भारती - फोटो : Amar Ujala

अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शनिवार को 6.35 पर उमा भारती बड़कोट से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। बताया गया कि वह रात्रि विश्राम धाम में ही करेंगी। उमा भारती का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। उनके दौरे से यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों में विकास की उम्मीद जगी है। माना जा रहा है कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री नमामि यमुने की घोषणा कर सकती हैं।
    
केंद्रीय मंत्री उमा भारती शनिवार को दोपहर कार से देहरादून से बड़कोट पहुंची और इसके बाद शाम 6.35 पर बड़कोट से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, सह सचिव मनमोहन उनियाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से आने से धाम में विकास की उम्मीद जगी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस मिशन स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज की तर्ज पर स्मार्ट धाम यमुनोत्री को मॉडल के रूप में विकसित करने की प्रमुखता से मांग रखेंगे। पुलिस ने पुष्टि की है कि केंद्रीय मंत्री भारती देहरादून से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई है।

गेंदे के फूलों से सजाया बदरीनाथ धाम

gangotri dham kapat close on monday.
बदरीनाथ धाम - फोटो : AmarUjala

बदरी विशाल में अटूट श्रद्धा रखने वाले देवप्रयाग के एक श्रद्धालु ने दीपावली पर पांच क्विंटल गेंदे के फूलों से बदरीनाथ मंदिर को सजाया है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि दीपावली पर्व पर बदरीनाथ धाम में होने वाली विशेष पूजाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दीपावली पर मंदिर में अनुष्ठान कर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इन दिनों धाम में ठंड बढ़ने के बावजूद तीर्थयात्रियों के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में कार्तिक स्नान के लिए धाम पहुंच रहे हैं। शनिवार को शाम पांच बजे तक 981 तीर्थयात्री दीपावली का पर्व मनाने के लिए बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed