फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri dham gate will open on akshaya tritiya for chardham yatra 2019

7 मई को इस शुभ मुहूर्त में तीर्थयात्रियों के लिए खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट

Sun, 07 Apr 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Gangotri dham gate will open on akshaya tritiya for chardham yatra 2019
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गंगोत्री धाम के कपाट सात मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पूर्वाह्न 11.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी इसी दिन खुलेंगे, लेकिन इसका शुभ मुहूर्त रामनवमी के दिन निकाला जाएगा।

विज्ञापन


चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र के प्रथम दिन जिला मुख्यालय स्थित गंगोत्री मंदिर धर्मशाला में मंदिर समिति की बैठक हुई। विधि विधान के अनुसार इस मौके पर वैदिक पंचांग के अनुसार गंगोत्री मंदिर के कपाटोद्घाटन का मुहूर्त निकाला गया।
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल एवं सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सात मई को कर्क लग्न रोहिणी नक्षत्र की अमृत बेला में 11.30 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व छह मई को तय मुहूर्त 12.35 बजे गंगा जी की डोली यात्रा अपनी शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में किया जाएगा और अगले दिन तय मुहूर्त पर गंगोत्री पहुंचकर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कपाटोद्घाटन मौके पर मौजूद श्रद्धालु गंगा के निर्वाण दर्शन के साथ ही मंदिर के भीतर जल रही अखंड ज्योति के दर्शन का पुण्य लाभ भी अर्जित कर सकेंगे।

इस मौके पर मंदिर समिति के संयोजक हरीश सेमवाल, उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, सहसचिव राजेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम वल्लभ सेमवाल, प्रवीण, रवि, अंबरीश, संजीव सेमवाल आदि मौजूद रहे। उधर, यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे, लेकिन इसका शुभ मुहूर्त रामनवमी के दिन निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed