{"_id":"c1ccee47f7216c8d39dc76e82e279645","slug":"gangnahar-closed-till-dipawali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर की पैड़ी में नहीं रहेगा गंगा मइया का पानी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर की पैड़ी में नहीं रहेगा गंगा मइया का पानी!
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 04 Oct 2014 05:25 AM IST
विज्ञापन
सफाई व मरम्मत कार्य के तय कार्यक्रम के अनुसार यूपी सिंचाई विभाग ने शुक्रवार की आधी रात से गंगनहर का पानी बंद कर दिया। इससे हरकी पैड़ी पर आचमन के लिए तो गंगाजल रहेगा लेकिन शहर के बीच बने गंगनहर के घाट सूने रहेंगे।
विज्ञापन
डुबकी लगाने के लिए नहीं होगा पानी
पानी कम होने से हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने में असुविधा होगी पर हर साल की तरह लोटे से स्नान कर सकेंगे। अब इसमें दीवाली की शाम को पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के एसडीओ एमके सिंह ने बताया कि मरम्मत और सफाई कार्य के लिए गंगनहर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आधी रात को बंद किया गया है। शनिवार सुबह तक गंगनहर पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर पूजा-कर्मकांड चलते रहें, इसके लिए थोड़ा जल छोड़ा जा रहा है लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि प्रतिदिन कितना गंगाजल छोड़ा जाएगा।
छोड़ा जाए कुछ पानी
दूसरी ओर पीपुल्स फॉर एनीमल और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल संस्था के आदित्य शर्मा, रविकांत, कंवलजीत कौर और रविंद्र कुमार आदि की ओर से जिलाधिकारी और यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इसमें कहा गया है कि गंगनहर बंद होने पर पानी कम होने से मछलियों और अन्य जलीय प्राणियों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने इनके जीवन के लिए गंगनहर में कुछ पानी बनाए रखने की मांग की है।