{"_id":"57fd47e44f1c1b8e1528ea1b","slug":"gangnahar-closed-for-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकी पैड़ी पर दीपावली तक नहीं होगा पानी, गंगनहर हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकी पैड़ी पर दीपावली तक नहीं होगा पानी, गंगनहर हुई बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर बंद होने से हरकी पैड़ी पर पानी नहीं रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने मंगलवार आधी रात से गंगनहर बंद कर दी है। हालांकि तमाम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन विभाग ने इसे दरकिनार कर नहर की मरम्मत का हवाला दिया है। अब दीपावली तक गंगा घाट जल के बिना बेनूर रहेंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार में मायापुर स्कैप चैनल से निकलने वाली गंगनहर जहां पश्चिमी यूपी में सिंचाई के लिए बड़ा वरदान है, वहीं दिल्ली के एक बड़े हिस्से की पेयजल आपूर्ति भी करती है। यूपी सिंचाई विभाग हर साल दशहरा से दीपावली तक गंगनहर बंद करता है।
विज्ञापन
इस दौरान गंगनहर व सिंचाई प्रकल्पों की मरम्मत कराई जाती है। गंगा के जलविहीन होने से हरिद्वार में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी इस दौरान थम सी जाती है। हालांकि विभाग हरकी पैड़ी पर स्नान योग्य जल छोड़ने का वादा करता हैं, लेकिन कई बार गंगा स्नान को वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निराश लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
इससे हरिद्वार का व्यापार भी दीपावली तक चौपट हो जाता है। लिहाजा, तमाम व्यापारिक व सामाजिक संगठन इस गंगा बंदी का विरोध करते हैं। इस बार भी विरोध के बावजूद मंगलवार आधी रात से गंगनहर बंद कर दी गई। एसडीओ सुशील यादव ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर सालाना बंदी के तहत यह कार्रवाई की गई है।