फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ganga swachh yatra from devprayag to gangasagar.

35 दिनों तक गंगा में तैरकर गंगा सफाई का संदेश देंगे जवान

Fri, 09 Oct 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देवप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Fri, 09 Oct 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
ganga swachh yatra from devprayag to gangasagar.

भारतीय सेना के तीनों अंगों के वीर सपूत गंगा आह्वान यात्रा के तहत गंगा की लहरों में लंबे सफर पर निकल गए हैं।

विज्ञापन


12 सदस्यीय दल तैरते हुए 35 दिनों में देवप्रयाग से गंगा सागर तक 2800 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। गुरुवार को देवप्रयाग स्थित रामकुंड से स्वच्छ भारत अभियान के तहत वायु सेना, थल सेना और नौ सेना की टुकड़ी अभियान पर रवाना हुई।

इस मौके पर डॉ. शैलेंद्र नारायण ने पूजा की। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि दल नदी में तैरते हुए जाएगा।
विज्ञापन


विंग कमांडर परमवीर, सार्जेंट नर हरि और सार्जेंट श्रीहरि बारी-बारी से नदी में तैरेंगे। साथ में मदद के लिए राफ्ट रहेगी।

गंगा सफाई की फीडबैक भी लेगा दल

ganga swachh yatra from devprayag to gangasagar.

दल इस दौरान लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील करेगा। गंगा के मार्ग में पड़ने वाले शहरों में दल प्रतिष्ठित लोगों और साधु-संतों से मुलाकात कर गंगा सफाई की फीडबैक भी लेगा। रविवार को हरिद्वार में योगगुरु बाबा रामदेव अभियान दल की अगुवाई करेंगे।

यहां बता दे कि गत एक अक्तूबर को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर दल को रवाना किया था। दल में फ्लांइग ले. मनोज कुमार, सार्जेंट अरुण नेरुका, एलएसी अमरेंद्र, अशोक व वीरेंद्र शामिल हैं। जो राफ्ट में चल रहे हैं।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनोद लाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत कोटियाल, अनूप थपलियाल, राहुल कोटियाल और थानाध्यक्ष बाह बाजार अनिरुद्ध कोटियाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed