फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Sutlej Express train run without engine in Roorkee 

दो हिस्सों में बंटी गंगा सतलुज एक्सप्रेस, बिना इंजन के दौड़े 21 कोच, यात्रियों में मचा हड़कंप

Wed, 13 Feb 2019 04:28 PM IST
अलका त्यागी लवजीत शर्मा/अमर उजाला, रुड़की
लवजीत शर्मा/अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Feb 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Ganga Sutlej Express train run without engine in Roorkee 
गंगा सतलुज एक्सप्रेस

पार्सल यान में क्षमता से अधिक माल लोड होने के कारण गंगा सतलुज एक्सप्रेस मंगलवार सुबह रुड़की रेलवे स्टेशन से चलने के बाद दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के 21 कोच पीछे रह गए और इंजन आगे निकल गया। यह देख यात्री सहम उठे। किसी तरह से ट्रेन को लक्सर स्टेशन ले जाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद दूसरी ट्रेन के इंजन में लगी कपलिंग लगाकर ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान ट्रेन दो घंटे से अधिक लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आशंका जताई जा रही है कि कोच में लगी कपलिंग पुरानी थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 4.12 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर फिरोपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस पहुंची। दो मिनट बाद ट्रेन रवाना होते ही कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। इंजन से लगे 21 कोच अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक तेजपाल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इंजन का ब्रेक लगाया और सूचना स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा व लोको निरीक्षक बृजपाल सिंह को दी। दोनों तत्काल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने देखा कि इंजन के पीछे पार्सल यान कोच लगा था। इंजन और पार्सल यान कोच के बीच की कपलिंग टूटी मिली।

असेंबली पूरी तरह निकल गई थी। 21 डिब्बे भी थोड़ी दूर जाकर रुक गए थे। वहीं, ट्रेन को दो हिस्सों में बंटा देख यात्री भी सहम उठे। बताया जा रहा है कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर बड़ा हादसा बचा लिया। 

यात्रियों को लगा, भूकंप आ गया 

Ganga Sutlej Express train run without engine in Roorkee 
गंगा सतलुज एक्सप्रेस

अगर चालक फौरन इंजन का ब्रेक लगाता तो इंजन और डब्बे आपस में टकरा सकते थे। घटना के बाद ट्रेन को किसी तरह से लक्सर ले जाया गया। यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन रोकी गई और श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस के इंजन की सेफ्टी पिन लगाकर ट्रेन को धनबाद के लिए रवाना किया गया।

ट्रेन में यात्रा करने वाले राजकुमार, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, नौशाद, गुलशन अरोड़ा बताया कि कपलिंग टूटने के बाद उन्हें तेज झटका महसूस हुआ। एकबारगी तो लगा जैसे भूकंप आया हो। कई लोग सीटों से नीचे गिर गए। घटना के बाद लगभग एक घंटे तक रुड़की में ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को करीब एक घंटे रोका गया। 

कपलिंग टूटने ये ट्रेनें भी हुईं लेट
जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस को लंढौरा में एक घंटे रोका गया जबकि सहारनपुर से मुरादाबाद जाने वाली मेमू पैसेंजर को ढंडेरा, अमृतसर से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस को रुड़की, हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को लक्सर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। 

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर इंजन से अलग हुए पार्सल यान कोच संख्या 18851 की जांच कराई गई तो पता चला कि उसमें क्षमता से 16 टन अधिक माल भरा गया। इसी वजह से पार्सल यान की कपलिंग टूट गई और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
-बृजपाल सिंह, लोको निरीक्षक 

पार्सल यान में क्षमता से अधिक माल लोड होने के कारण गंगा सतलुज एक्सप्रेस मंगलवार सुबह रुड़की रेलवे स्टेशन से चलने के बाद दो हिस्सों में बंट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed