फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ganga snan at makar sankranti in haridwar.

मकर संक्रांति पर लाखों ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

Sat, 14 Jan 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 14 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
ganga snan at makar sankranti in haridwar.
makar sankranti - फोटो : AmarUjala

भगवान सूर्य के मकर राशि के प्रवेश पर मकर सक्रांति स्नान के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी तथा अन्य घाटों पर स्नान किया। कुशावर्त घाट पर यज्ञोपवीत सहित कई संस्कार कराए गए। कड़ाके की ठंड के चलते गंगा स्नान देर से प्रारंभ हुआ और शाम तक चलता रहा।

विज्ञापन


मकर सक्रांति का पर्व मनाने के लिए देश के पर्वतीय अंचलों से खासी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ- साथ राजस्थान, यूपी, पंजाब और दिल्ली से भी श्रद्धालु गंगा नहाने पहुंचे। हर की पैड़ी पर सवेरे के समय चल रही बेहद शीतलहर के कारण स्नान सूर्योदय के बाद प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


अलबत्ता ब्रह्म मुहूर्त में भी कुछ श्रद्धालु स्नान करते हुए दिखाई दिए। सीमित पैदल यातायात प्रबंधों के चलते यात्रियों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बाजारों में भी सामान्य भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं ने कुशावर्त घाट जाकर कर्णभेदन संस्कार, मुंडन संस्कार, श्राद्ध तर्पण एवं यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के कुमांयू मंडल से काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर्मकांड कराने के लिए पहुंचे। यज्ञोपवीत संस्कार के समय महिलाओं ने परंरागत वेशभूषा धारण की।

मनाया उत्तरायणी पर्व, हुआ खिचड़ी भोज

ganga snan at makar sankranti in haridwar.
देवडोल‌ियां - फोटो : AmarUjala

उत्तरायणी का पर्व मनाते हुए श्रद्धालुओं ने चावल, उड़द की दाल, मूंगफली, गूड़, तिल, तिल के लड्डू तथा मकई से बने पदार्थों का दान किया। कई स्थानों पर खिचड़ी भोज भी आयोजित किए गए।

श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य प्रदान कर उत्तरायण यात्रा यथावत संपन्न होने की कामना की। सूर्य को शिशिर ऋतु में प्रवेश करने पर ताप बढ़ाने के निमित्त कई जगह अग्नि प्रज्ज्वलित कर यज्ञों का आयोजन किया गया।

मकर सक्रांति के पर्व पर पंचपुरी में महिलाओं ने बहनों, बेटियों और पंडितों के नाम खिचड़ी भोज भेजे। इसके साथ ही अनेक प्रकार के मांगलिक पर्व धर्मनगरी में मनाए गए। सूर्यदेव की उत्तरायण यात्रा के प्रतीक रूप में गंगा के तटों पर सूर्य नमस्कार करने वालों की भीड़ सुभाषघाट, रोड़ीबेलवाला आदि पर लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed