{"_id":"5971fd6c4f1c1bd4768b4783","slug":"ganga-reverse-flow-in-mysterious-shiva-temple-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव के इस मंदिर में पहुंचते ही उल्टी बहने लगती है गंगा, कोई नहीं जान पाया रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव के इस मंदिर में पहुंचते ही उल्टी बहने लगती है गंगा, कोई नहीं जान पाया रहस्य
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
ulti ganga
एक कहावत है 'उल्टी गंगा बहना'। लेकिन यहां यह कहावत एक दम सच हो जाती है। भारत में एक ऐसा मंदिर है जहां पर पहुंचते ही गंगा की धारा उल्टी बहने लगती है। कोई भी आज तक इसका रहस्य नहीं जान पाया है।
Trending Videos
ulti ganga
यह मंदिर उत्तराखंड में रुड़की के सुल्तानपुर क्षेत्र के पंचेवली गांव स्थित पौराणिक पंचलेश्वर महादेव शिव मंदिर है। जानकारी के मुताबिक, पंचलेश्वर महादेव मंदिर काफी प्राचीन है और इसका महाभारत काल में पांडवों से भी संबंध रहा है।
आमतौर पर गंगा उत्तर से दक्षिण की ओर बहती है, जबकि यहां गंगा पूरब से पश्चिम की ओर बहती है। यह स्थान दिव्य है। पौराणिक काल में पांडवों के वंशज यहां मन का पाप धोने के लिए आए थे और इसी स्थान पर गाय के गोबर से बने उपले से खुद को दग्ध कर मुक्ति प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ulti ganga
इसके अलावा इस स्थान पर अज्ञातवास के दौरान पांच पांडव के आकर ठहरने की भी मान्यता है। कहा जाता है कि यहां पहुंचने वाले लोगों की मन की मुरादें पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
ulti ganga
मंदिर के पुजारी भभूति गिरी ने बताया कि इस पौराणिक स्थान पर हर साल महाशिवरात्रि और गंगा दशहरे पर मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु आकर मत्था टेकते हैं और गंगा में स्नान कर पुण्य कमाते हैं।