फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ganga manthan seminar on 7th july

सात जुलाई को दिल्ली में गंगा मंथन करेंगी उमा भारती

Sun, 29 Jun 2014 01:35 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 29 Jun 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
ganga manthan seminar on 7th july

केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा अभियान मंत्री उमा भारती की ओर से प्रस्तावित गंगा मंथन सेमिनार अब सात जुलाई को दिल्ली में होगा। पहले यह सेमिनार पांच जुलाई को होना था।

विज्ञापन


सेमिनार में सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि, प्रमुख संत और गंगा अभियान से जुड़े लोग शामिल होंगे। सेमिनार में गंगा की निर्मलता और अविरलता पर मंथन होगा।

शनिवार को हरिद्वार आईं उमा भारती ने बताया कि सेमिनार की तिथि में संशोधन किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गंगा पर वृहद एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

गंगोत्री से गंगा सागर तक बनेगा प्लान

ganga manthan seminar on 7th july

उमा भारती ने कहा क‌ि गंगा पर हर बार टुकड़ों-टुकड़ों में काम हुआ है लेकिन इस बार गंगोत्री से गंगा सागर तक एक प्लान पर एक साथ काम किया जाएगा।

सेमिनार में गंगा अभियान से किसी न किसी रूप में जुड़े लोगों के विचार सामने आएंगे। उससे प्लान का खाका बनाने में मदद मिलेगी।

सूचना है कि सेमिनार में हरिद्वार के सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण, मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती, निवृत्त शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी, रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य के अलावा आदि लोगों को न्योता दिया गया है।

विज्ञापन

प्रदेश को नुकसान नहीं होने देंगे: उमा

ganga manthan seminar on 7th july

उमा भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे गंगा की अविरलता बनी रहे और परियोजनाएं भी चलती रहें। किसी योजना से यदि उत्तराखंड के 10 लोगों का रोजगार छिना तो उसकी जगह 100 अवसर पैदा किए जाएंगे।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन में पत्रकारों से उमा ने कहा कि उन्हें बांध विरोधी कहा जाने लगा था, जबकि वह विकास की विरोधी कभी नहीं रही।

उन्होंने कहा कि ईको सेंसटिव जोन का कई जगहों पर विरोध हुआ था। इसकी जगह ईको फ्रेंडली जोन बनना चाहिए था। इसके साथ जनांदोलन और जनभावना जोड़ी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नदियों को लेकर जो भी योजना बनेगी, उससे उत्तराखंड को हानि नहीं होने दी जाएगी। पत्रकारों की ओर से जिले में अवैध खनन के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि नदियों में खनन जरूरी है लेकिन तरीका सही होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed