फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Lovers will do seminar  in matri sadan for swami sanand death

स्वामी सानंद के समर्थन में जुटेंगे देशभर के गंगा प्रेमी, मातृसदन में 19 और 20 जनवरी को मंथन

Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Ganga Lovers will do seminar  in matri sadan for swami sanand death
swami sanand

गंगा की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग चुके प्रोफेसर जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी सानंद की मांगों के समर्थन में देशभर के गंगा प्रेमी और वक्ता 19 व 20 जनवरी को मातृसदन में जुटेंगे। जहां दो दिवसीय गोष्ठी में गंगा की रक्षा के लिए मंथन किया जाएगा और स्वामी सानंद की मांगों को मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन


गंगा की रक्षा के लिए विशेष एक्ट पास कराने की मांग को लेकर स्वामी सानंद ने आमरण अनशन के 112वें दिन 11 अक्तूबर को अपने प्राण त्याग दिए थे। स्वामी सानंद के आंदोलन को आगे बढ़ाने की कमान मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने खुद के कंधों पर उठाई और 24 अक्तूूबर से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आत्मबोधानंद के अनशन को 84 दिन पूरे होने के बाद भी सरकारी सिस्टम नहीं जागा और गंगा की रक्षा के लिए की गई मांगों पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


अब आंदोलन को आगे बढ़ाने और स्वामी सानंद की मांगों को पूरा करने की मांग उठाने को मातृसदन में 19 व 20 जनवरी को मंथन किया जाएगा। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बताया कि गोष्ठी में नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रवर्तक मेधा पाटकर समेत कई पर्यावरणविद् कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये सब गंगा पर किए अपने शोध प्रस्तुत करेंगे और गंगा की रक्षा के लिए अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सरकार का ध्यान मूल समस्याओं की तरफ ले जाने के लिए और आगे की रणनीति बनाने के लिए विचारविमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि गोष्ठी में बनी रणनीति के आधार पर ही आगे का आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed