{"_id":"5980b6884f1c1b0e468b4738","slug":"ganga-flowing-over-danger-mark-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, कभी भी मचा सकती है तबाही!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, कभी भी मचा सकती है तबाही!
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
ganga
पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से मंगलवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इससे गंगा और इसकी सहायक नदियों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने तटबंधों का जायजा लिया, लेकिन फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन अगर लगातार गंगा का फ्लो ऐसे ही रहा तो यह बड़े खतरे की आशंका है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी दी हुई है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जिले की सभी बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट जारी कर रखा है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर एक बजे गंगा का जलस्तर 293.60 मीटर (चेतावनी का निशान 293) रिकार्ड किया गया। जबकि खतरे का निशान 294 मीटर माना जाता है। इस समय गंगा तटबंधों को छूकर बह रही है।
मंगलवार दोपहर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों की सांसे अटक गई हैं। देर शाम तक परेशान लोग कंट्रोल रूम व अन्य माध्यमों से गंगा के जलस्तर की जानकारी लेते रहे। लक्सर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने गंगा के तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद गंगा का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं।