फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Dussehra 2026 Ban on heavy vehicles in Haridwar from tomorrow route diversion plan implemented

Ganga Dussehra: कल से गंगा दशहरा समाप्त होने तक हरिद्वार में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, रूट डायवर्जन प्लान लागू

Fri, 22 May 2026 10:00 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 22 May 2026 10:00 PM IST
सार

23 मई की रात 12 बजे से गंगा दशहरा समाप्त होने तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2026 Ban on heavy vehicles in Haridwar from tomorrow route diversion plan implemented
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गंगा दशहरा स्नान पर्व और वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 23, 24 और 25 मई के लिए यातायात प्लान जारी किया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 23 मई की रात 12 बजे से गंगा दशहरा समाप्त होने तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 24 मई रात 8 बजे से बसें, ट्रैक्टर और बड़े यात्री वाहन चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


24 मई सुबह 3 बजे से दिल्ली और मेरठ की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा। देहरादून की ओर से आने वाले बड़े वाहन लालजीवाला और नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहन नीलधारा व गौरीशंकर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand News: बड़ी राहत, अब एप से देख सकेंगे कि कहां पहुंची कूड़े की गाड़ी, शिकायत भी करा सकेंगे दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे रहेगी यातायात की व्यवस्था

- गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को शहर सीमा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग और होर्डिंग एरिया में रोका जाएगा। वहां से वाहनों को धीरे-धीरे शहर की ओर छोड़ा जाएगा।
- चीला मार्ग को केवल ऋषिकेश की ओर निकलने वाले वाहनों के लिए एक्जिट रूट के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
- सामान्य ट्रैफिक दबाव के दौरान गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से वाहनों को सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।
- टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने की स्थिति में नहर पटरी मार्ग को एक्जिट रूट के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
- देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को जरूरत पड़ने पर मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

 दिल्ली, मेरठ और पंजाब के वाहनों के लिए इंतजाम

- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से हरिद्वार आएंगे और दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

- ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, नगला इमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चौक, मातृसदन पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले वाहन सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिझौली चौक, एनएच-344, छुटमलपुर, बिहारीगढ़, मोहंड, देहरादून/ऋषिकेश जाएंगे।
- नजीबाबाद जाने वाले वाहन दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, नगला इमरती, लक्सर, बालावाली, बिजनौर, नजीबाबाद जाएंगे।
- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर तिराहा, देवबंद, कोलकी टोल, बिहारीगढ़, मोहंड होते हुए देहरादून और ऋषिकेश बसें भेजी जाएंगी।
- मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी, चंडी चौक से दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- बड़े वाहन नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर–4.2 डायवर्जन से गौरीशंकर व नीलधारा पार्किंग में आएंगे।
- देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, हरिद्वार आएंगे और लालजीवाला, पंतद्वीप व चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े होंगे।

चारधाम यात्रा वाहन ऐसे जाएंगे

- दिल्ली और मेरठ लौटने वाले वाहन देहरादून, ऋषिकेश, नेपाली फार्म, रायवाला, चंडी चौक, एनएच-344 होते हुए जाएंगे।
- नजीबाबाद जाने वाले वाहन देहरादून, ऋषिकेश, नेपाली फार्म, रायवाला, चंडी चौक, चंडी चौकी, श्यामपुर, नजीबाबाद जाएंगे।
ऑटो और विक्रम के लिए व्यवस्था
- सामान्य ट्रैफिक में ऋषिकेश से आने वाले ऑटो और विक्रम बैरागी, बस्ती राम पाठशाला और शंकराचार्य चौक होकर रोड़ी स्टैंड तक पहुंचेंगे।
- ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर ऋषिकेश और रायवाला से आने वाले ऑटो-विक्रम केवल जयराम मोड़ तक ही आ सकेंगे।
- जटवाड़ा और ज्वालापुर की ओर से आने वाले विक्रम रानीपुर मोड़ और देवपुरा से डायवर्ट किए जाएंगे।
- बीएचईएल की ओर से आने वाले ऑटो और विक्रम भगत सिंह चौक, टिबड़ी फाटक और देवपुरा मार्ग से संचालित होंगे।
- ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के ऑटो, विक्रम और टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed