{"_id":"5709453f4f1c1b442bc810d2","slug":"ganesh-joshi-and-pritam-singh-met-governor-kk-paul","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिले विधायक प्रीतम और गणेश जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिले विधायक प्रीतम और गणेश जोशी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
गणेश जोशी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता के विधायक प्रीतम सिंह और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को राज्यपाल डॉ. केके पॉल से राजभवन में मुलाकात की। पूर्व गृहमंत्री प्रीतम सिंह ने क्षेत्रीय समस्याओं के अलावा सात मार्च को लापता हुए चकराता निवासी छात्र नितेश की हत्या के खुलासे के संबंध में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पुरकुल से हाथीपांव के लिए स्वीकृत ‘रोपवे’ के निर्माण पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। उन्होंने सुद्धोवाला जेल की अव्यवस्थाओं की जानकारी भी राज्यपाल के समक्ष रखीं। उन्होंने जेल में सुधार के लिए अपेक्षित कार्रवाई का अनुरोध किया।
विज्ञापन
इसके अलावा टीबी नियंत्रण कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्यपाल से मुलाकात की और अपने-अपने संगठनों से संबंधित समस्याएं बताई।
विज्ञापन