फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganesh Godiyal demanded SIT probe into the allegations leveled by member of BKTC

Politics: बीकेटीसी सदस्य के आरोपों को गोदियाल ने बताया झूठ, कहा- सीएम आवास के बाहर दूंगा धरना

Sat, 09 Jul 2022 02:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Jul 2022 02:28 PM IST
सार

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी के सदस्य की ओर से उन पर लगाए गए  आरोपों को लेकर कहा कि यदि एक सप्ताह में जांच शुरू नहीं हुई तो वह सीएम आवास के सम्मुख धरना देने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर पत्र के माध्यम से स्वयं पर लगे आरोपों सहित उनकी ओर से मंत्री पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग करेंगे।

विज्ञापन
Ganesh Godiyal demanded SIT probe into the allegations leveled by member of BKTC
गणेश गोदियाल - फोटो : google

विस्तार

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी के सदस्य की ओर से उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच एसआईटी या उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश की देखरेख में गठित कमेटी से कराए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत पर लगे आरोपों की जांच की मांग भी की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह मुख्यमंत्री को पत्र सौंप रहे हैं। यदि एक सप्ताह में जांच शुरू नहीं हुई तो वह सीएम आवास के सम्मुख धरना देने को मजबूर होंगे। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोदियाल ने कहा कि मंदिर समिति के एक वर्तमान सदस्य की ओर से वर्ष 2012 से वर्ष 2017 के मध्य उनकी अध्यक्षता वाली मंदिर समिति पर विभिन्न अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की शिकायत विभागीय मंत्री से नहीं कर कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से कर जांच की मांग की गई है। मंत्री की ओर से जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसका वह स्वागत करते हैं।
विज्ञापन


वहीं, गोदियाल ने कहा कि उन्होंने सहकारिता, चिकित्सा, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा विभाग में विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत पर भी आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की थी, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में न्याय सभी के लिए बराबर होना चाहिए। सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन में यह आवश्यक है कि लगाए गए आरोपों पर दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर पत्र के माध्यम से स्वयं पर लगे आरोपों सहित उनकी ओर से मंत्री पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग करेंगे। गोदियाल ने अपने कार्यकाल में मंदिर समिति के माध्यम से कराए गए विभिन्न कार्यों का भी क्रमवार उल्लेख किया।

आरोप लगाने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा

गोदियाल ने कहा कि यदि वह जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। वह खुद राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान वह समिति में अकेले विपक्षी पार्टी से थे, जबकि बाकि सारे सदस्य भाजपा के थे। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि वह अभी अपने क्षेत्र में हैं। देहरादून लौटकर शीघ्र ही इस संबंध में अपनी बात मीडिया के सम्मुख रखेंगे। गणेश गोदियाल ने कहा कि उन पर आरोप लगाने वाले बीकेटीसी के सदस्य आशुतोष डिमरी के खिलाफ वह कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजने जा रहे हैं। 

सहकारिता का पैसा शेयर मार्केट में डूबने का आरोप 

पूर्व पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल ने आरोप लगाया कि सहकारिता विभाग का 31 करोड़ रुपये शेयर मार्केट में लगाया गया। ऐसी कंपनियों के शेयर खरीदे गए, जिनकी कीमत आज शून्य हो गई है। 

ये भी पढ़ें...दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: सज-धजकर दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, अचानक आई ऐसी खबर मच गया हड़कंप

हॉस्पिटल बंद हो गए, करोड़ों का भुगतान किया

गोदियाल ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान योजना के तहत ऐसे अस्पतालों को करोड़ों रुपये के बिलों का भुगतान किया गया, जो पहले ही बंद हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में भी जांच की मांग की है। इसके अलावा नर्सिंग भर्ती के प्रकरण में भी अभ्यर्थियों से 50-50 हजार रुपये लेकर कुल तीन करोड़ रुपये मंत्रालय पहुंचाए जाने का भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें एक महिला मंत्री का नाम लेकर आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed